ताजा खबरें | जम्मू-कश्मीर में आम चुनाव के दौरान नकदी, शराब और मादक पदार्थों समेत 95 करोड़ रुपये की जब्ती

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन अधिकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश की पांच लोकसभा सीट पर चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नकदी और मुफ्त की शराब समेत 95 करोड़ रुपये की जब्ती की।

श्रीनगर, 26 मई जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन अधिकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश की पांच लोकसभा सीट पर चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नकदी और मुफ्त की शराब समेत 95 करोड़ रुपये की जब्ती की।

शनिवार को अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान के साथ ही जम्मू-कश्मीर की सभी सीट पर मतदान संपन्न हो गया।

यहां निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर की तीन सीट पर मतदान के दशकों पुराने रिकॉर्ड टूट गए जबकि इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कुछ उम्मीदवारों ने पैसे, शराब और मुफ्त की चीजों से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास भी किया।

अधिकारियों ने कहा, “लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से हमने वस्तुओं और नकदी समेत 94.797 करोड़ रुपये की जब्ती की।”

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पैसे और मुफ्त की वस्तुओं का इस्तेमाल रोकने में सबसे सक्रिय भूमिका पुलिस ने निभाई और 90.83 करोड़ रुपये की जब्ती की।

अधिकारियों ने कहा, “विभिन्न विभागों ने नकदी, शराब, मादक पदार्थ और अन्य मुफ्त चीजें जब्त कीं। पुलिस ने 90.831 करोड़, आयकर विभाग ने 42 लाख, आबकारी विभाग ने 1.01 करोड़ स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने 2.32 करोड़ रुपये की जब्ती की।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\