IND vs PAK: वीरेंद्र सहवाग ने कहा, शमी को आनलाइन निशाना बनाया जाना स्तब्ध करने वाला

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का समर्थन किया जिन्हें विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ देश की क्रिकेट टीम की पहली हार के बाद आनलाइन निशाना बनाया गया.

वीरेन्द्र सहवाग (Photo Credits: Getty Images)

दुबई, 25 अक्टूबर: पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने सोमवार को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का समर्थन किया जिन्हें विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ देश की क्रिकेट टीम की पहली हार के बाद आनलाइन निशाना बनाया गया.यह भी पढ़े: IND vs PAK: मोहम्मद शमी को ट्रोल करने वालों को वीरेंद्र सहवाग ने दिया करारा जवाब, कहा- अगले मैच में दिखाओ जलवा

भारत को रविवार को टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी.  इस दौरान शमी भारत के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए और उन्होंने 3.5 ओवर में 43 रन लुटाए.सहवाग ने ट्वीट किया, ‘‘मोहम्मद शमी को आनलाइन निशाना बनाया जाना स्तब्ध करने वाला है और हम उसके साथ हैं.

वह चैंपियन है और जो भी भारत की कैप पहनता है उसके दिल में भारत किसी भी आनलाइन उपद्रवी से अधिक होता है. आपके साथ हूं शमी. अगले मैच में दिखा दो जलवा. ’’शमी हाल के समय में भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं और पिछले पांच साल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है.सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों ने रविवार के रात के उनके प्रदर्शन को उनके धर्म से जोड़ा जो लोगों को अच्छा नहीं लगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Toss Winner Prediction: कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\