क्रिकेट

IND vs PAK: मोहम्मद शमी को ट्रोल करने वालों को वीरेंद्र सहवाग ने दिया करारा जवाब, कहा- अगले मैच में दिखाओ जलवा

टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम की पाकिस्तान से करारी हार हुई है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भारत के दिग्गज बोलर मोहम्मद शमी को ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि अब उनके बचाव में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग खुलकर सामने आ गए है. सहवाग ने मोहम्मद शमी को ट्रोल करने वालों को खरी-खरी सुनाई है.

IND vs PAK: मोहम्मद शमी को ट्रोल करने वालों को वीरेंद्र सहवाग ने दिया करारा जवाब, कहा- अगले मैच में दिखाओ जलवा
मोहम्मद शमी (Photo Credits: Getty Images)

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग मोहम्मद शमी के सपोर्ट में खुलकर सामने आ गए है. सहवाग ने मोहम्मद शमी को ट्रोल करने वालों को खरी-खरी सुनाई है. उन्होंने कहा “क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर ऑनलाइन हमला चौंकाने वाला है. हम उनके साथ खड़े हैं. वह एक चैंपियन है और जो कोई भी भारत की टोपी पहनता है, उसके दिलों में किसी भी ऑनलाइन भीड़ से कहीं अधिक भारत बसता है. अगले मैच में दिखाओ जलवा.”

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).