देश की खबरें | खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा हैदर से की गई घंटों पूछताछ : सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस के आंतकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के बारे में खुफिया एजेंसियों से प्राप्त ‘विशेष’ जानकारी के आधार पर सोमवार को उससे घंटों पूछताछ की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 17 जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस के आंतकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के बारे में खुफिया एजेंसियों से प्राप्त ‘विशेष’ जानकारी के आधार पर सोमवार को उससे घंटों पूछताछ की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को आंतकवाद-निरोधक दस्ता सीमा के अलावा उसके पति सचिन और ससुर नेत्रपाल को भी अपने कार्यालय ले गई और कई घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, सीमा हैदर देर शाम को एटीएस कार्यालय से बाहर निकली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद एटीएस की टीम सीमा को लेने रबूपुरा स्थित उसके घर पहुंची। उन्होंने बताया कि घर के सामने मीडिया का हुजूम होने की वजह से पीछे पड़ोसी के एक मकान की छत पर सीढ़ी लगाकर उनलोगों को निकाला गया और कोतवाली ले जाया गया। उन्होंने बताया कि एटीएस के नोएडा कार्यालय में तीनों से घंटों पूछताछ की गई।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि खुफिया एजेंसी ने जानकारी दी है कि सीमा हैदर का चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार पद पर कार्यरत है और उसका भाई भी पाकिस्तान की सेना में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि इस वजह से सीमा पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक बढ़ता जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां इस मामले पर कड़ी नजर रख रही है।

भारत में अवैध रूप से रहने और उसे शरण देने के आरोप में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सीमा, सचिन और नेत्रपाल को तीन जुलाई को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उन्हें सात जुलाई को जमानत दे दी।

पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर पबजी खेलने के दौरान रबूपुरा के रहने वाले सचिन के संपर्क में आ गई थी और दोनों में कथित प्यार हो गया था। अपने प्यार को पाने के लिए सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई और 13 मई को रबूपुरा आकर रहने लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान