देश की खबरें | सीयू के स्नातक के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को पर्चा लिखने के लिए और समय देने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा की छात्र इकाई ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) ने कलकत्ता विश्वविद्यालय (सीयू) के उन सभी छात्रों के लिए अतिरिक्त समय और मुफ्त इंटरनेट सुविधा की मांग की है, जो घर से अपनी स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का पर्चा लिखेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 23 सितम्बर माकपा की छात्र इकाई ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) ने कलकत्ता विश्वविद्यालय (सीयू) के उन सभी छात्रों के लिए अतिरिक्त समय और मुफ्त इंटरनेट सुविधा की मांग की है, जो घर से अपनी स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का पर्चा लिखेंगे।

एसएफआई ने मांगे पूरी ना होने पर सड़कों पर उतरने की धमकी भी दी है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: जीतन राम मांझी के बाद महागठबंधन को लग सकता है एक और झटका, उपेंद्र कुशवाहा भी चुन सकते हैं अपनी अलग राह.

छात्र इकाई ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ऑनलाइन परीक्षा में पर्चा लिखने के लिए दो घंटे और उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए 30 मिनट का समय पर्याप्त नहीं है।

एसएफआई की सीयू संबद्ध लगभग सभी कॉलेजों में अच्छी पकड़ है।

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: बेहद दिलचस्प होती जा रही है मध्यप्रदेश उपचुनावों की जंग, किसानों पर सियासी संग्राम, कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर के आसार.

उसने कहा, ‘‘ इससे पहले ऑनर्स की परीक्षा में पर्चा लिखने के लिए चार घंटे का समय दिया गया था। हम स्नातक अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर लिखने और उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग करते हैं।’’

कलकत्ता विश्वविद्यालय ने सोमवार को कहा था कि स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में पर्चा लिखने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। छात्र घरों से ही परीक्षाएं देंगे । परीक्षाएं एक से आठ अक्टूबर तक होनी है।

परिणामों के 31 अक्टूबर तक घोषित किए जाने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\