देश की खबरें | ईडी के खिलाफ न्यायिक जांच की मांग सोना तस्करी मामले की जांच को बाधित करने का प्रयास: सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केरल सरकार की आलोचना की और कहा कि सोना तस्करी मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ न्यायिक जांच की मांग,तस्करी मामले की जांच को बाधित करने का प्रयास है।

तिरुवनंतपुरम,चार अप्रैल केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केरल सरकार की आलोचना की और कहा कि सोना तस्करी मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ न्यायिक जांच की मांग,तस्करी मामले की जांच को बाधित करने का प्रयास है।

चुनाव प्रचार के लिए यहां आईं वित्त मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि कानून का सामना करने से डरने वाले राज्य पुलिस बल को केन्द्रीय एजेंसियों के सामने खड़ा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ अगर आप बेदाग हैं,तो साबित करिए। अगर आप नहीं हैं ,तो मुझे खेद है यह सरासर गलत है...। जो व्यक्ति अपनी ही जांच या राज्य पुलिस के अधिकारियों को खुला छोड़ देता है, वह ऐसा व्यक्ति है जो कानून का सामना करने से डर रहा है।’’

दरअसल राज्य सरकार ने 26 मार्च को ईडी सहित केन्द्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच की मांग करने का निर्णय लिया था। ये एजेंसियां सोना तस्करी और डॉलर मामले की जांच कर रही हैं।

सीतारमण ने कहा कि लोगों को तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है,साथ ही उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों को पहले मुख्यमंत्री कार्यालय का संरक्षण प्राप्त था।

उन्होंने कहा, ‘‘ ज्यादा गरिमामय तरीका यह होगा कि कानून का सामना किया जाए न कि ये कहा जाए कि ‘अब देखो मैं न्यायिक जांच कराऊंगा।’ आप क्या साबित करना चाहते हैं और इससे कौन डरता है? वामपंथी, मार्क्सवादी इस प्रकार की तिकड़में करते हैं।’’

देश में ईंधन के बढ़ते दामों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह और केन्द्र सरकार ‘धर्मसंकट’ की स्थिति में हैं क्योंकि ईंधन के बढ़ते दामों के बारे में केवल केन्द्र सरकार से प्रश्न किया जाता है,जबकि राज्य सरकार भी कर लगाती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान