Maharashtra: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ 'आपत्तिजनक' लेख को लेकर संजय राउत के खिलाफ राजद्रोह का आरोप हटाया गया
महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक लेख लिखने को लेकर पार्टी के नेता संजय राउत के खिलाफ दर्ज मामले से राजद्रोह का आरोप हटा लिया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. संजय राउत 'सामना' के कार्यकारी संपादक हैं.
मुंबई, 19 दिसंबर : महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक लेख लिखने को लेकर पार्टी के नेता संजय राउत के खिलाफ दर्ज मामले से राजद्रोह का आरोप हटा लिया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. संजय राउत 'सामना' के कार्यकारी संपादक हैं.
अधिकारी ने कहा कि पुलिस द्वारा कानूनी राय लेने और परामर्श करने के बाद राउत के खिलाफ राजद्रोह का आरोप हटा दिया गया. यवतमाल जिले की पुलिस ने 11 दिसंबर को शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य को 'सामना' में अपने साप्ताहिक कॉलम 'रोखठोक' में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया था. यह भी पढ़ें : INDIA गठबंधन की बैठक शुरू, 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी
यवतमाल के उमरखेड़ पुलिस थाने में राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) धारा 124 (ए) (राजद्रोह), 153 (ए) (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), धारा 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

