एजेंसी न्यूज

इस ‘नए प्रयोग’ के कारण सुरक्षा, युवाओं का भविष्य खतरे में: राहुल गांधी ने अग्निपथ पर कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘‘प्रयोगशाला’’ के इस ‘‘नए प्रयोग’’ के कारण देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य खतरे में है.

इस ‘नए प्रयोग’ के कारण सुरक्षा, युवाओं का भविष्य खतरे में: राहुल गांधी ने अग्निपथ पर कहा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 24 जुलाई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘‘प्रयोगशाला’’ के इस ‘‘नए प्रयोग’’ के कारण देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य खतरे में है. गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘60,000 सैनिक हर साल सेवानिवृत्त होते हैं और उनमें से सिर्फ 3,000 को सरकारी नौकरी मिल रही है.’’

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, ‘‘चार साल के ठेके के बाद हजारों की संख्या में सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा?’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की प्रयोगशाला के इस नए प्रयोग से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में हैं.’’ यह भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने नड्डा, खट्टर से मुलाकात की

इस योजना के तहत साढ़े 17 साल से 21 साल तक की आयु के युवाओं को केवल चार वर्ष के लिए भर्ती करने का प्रावधान है, जिनमें से 25 प्रतिशत 15 और साल के लिए सेना में रहेंगे. इस योजना की घोषणा के बाद देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए थे.

वर्ष 2022 के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 साल किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).