देश की खबरें | गणतंत्र दिवस समारोह के लिए झारखंड में सुरक्षा कड़ी की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूरे झारखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रांची, 25 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूरे झारखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य की राजधानी स्थित मोरहाबादी मैदान और उप-राजधानी दुमका स्थित पुलिस लाइन मैदान को रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सजाया गया था।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका में समारोह का नेतृत्व करेंगे।

मुख्यमंत्री शनिवार को समारोह के लिए दुमका पहुंचे।

रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि राज्यपाल रविवार सुबह नौ बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराएंगे।

उन्होंने बताया कि परेड में सेना और पश्चिम बंगाल पुलिस सहित 14 टुकड़ियां शामिल होंगी।

भजंत्री ने बताया कि सेना, सीआरपीएफ, पश्चिम बंगाल पुलिस, झारखंड सशस्त्र पुलिस, रांची पुलिस, एसएसबी, होमगार्ड, एनसीसी और अन्य की मिश्रित टुकड़ियों का ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ शुक्रवार को संपन्न हुआ।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मैदान की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यातायात योजना बना ली गई है तथा रविवार को कुछ समय के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\