एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी के डीयू दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एक हजार से अधिक जवान तैनात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यानी आज दिल्ली विश्वविद्यालय जा रहे हैं, जिसे देखते हुए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और एक हजार से अधिक अर्धसैनिक बलों तथा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी के डीयू दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एक हजार से अधिक जवान तैनात
PM Modi | Photo: ANI

नयी दिल्ली, 30 जून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यानी आज दिल्ली विश्वविद्यालय जा रहे हैं, जिसे देखते हुए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और एक हजार से अधिक अर्धसैनिक बलों तथा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. मोदी इस विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी तीन इमारतों की आधारशिला रखेंगे और कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे. ये अत्याधुनिक इमारतें कंप्‍यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्‍लॉक के लिए होंगी.

अधिकारियों ने बताया, ‘‘ हमने एक हजार से अधिक जवानों को तैनात किया है जिसमें अर्धसैनिक बल के जवान शामिल हैं. त्रिस्तरीय जांच प्रणाली के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.’’

विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि कोई भी काले कपड़े नहीं पहनेगा, सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी और पूर्वाह्न दस बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं स्थगित रहेंगी.

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).