एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आईपीएल जर्सी की चोरी के आरोप में वानखेडे स्टेडियम का सुरक्षा प्रबंधक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वानखेडे स्टेडियम के 43 वर्षीय एक सुरक्षा प्रबंधक को बीसीसीआई के स्टोर से 6.52 लाख रुपये मूल्य की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 261 जर्सी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | आईपीएल जर्सी की चोरी के आरोप में वानखेडे स्टेडियम का सुरक्षा प्रबंधक गिरफ्तार

मुंबई, 29 जुलाई वानखेडे स्टेडियम के 43 वर्षीय एक सुरक्षा प्रबंधक को बीसीसीआई के स्टोर से 6.52 लाख रुपये मूल्य की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 261 जर्सी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मीरा रोड निवासी आरोपी फारूक असलम खान को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था और वह अब जमानत पर बाहर है।

तेरह जून को, खान ने कथित तौर पर दक्षिण मुंबई के स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक मर्चेंडाइज स्टोर से आईपीएल 2025 की जर्सी चुरा ली और उनमें से कई को ऑनलाइन बेच दिया।

चोरी का पता सामान की ऑडिट के दौरान चला। बीसीसीआई अधिकारियों ने 17 जुलाई को चोरी की एक शिकायत मरीन ड्राइव पुलिस थाने में दर्ज करायी।

जांच में पता चला कि कई जर्सी हरियाणा के एक डीलर को बेची गई थीं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान उसके पास से 50 जर्सी बरामद की हैं और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).