नानावती अस्पताल और बच्चन परिवार के बंगलों के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, COVID-19 जोन का लगाया गया पोस्टर
मुंबई पुलिस ने अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नानावती अस्पताल और यहां जुहू स्थित उनके दो बंगलों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. अमिताभ और अभिषेक नानावती अस्पताल में भर्ती हैं. अभिनेता के बंगलों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है, क्योंकि लोग वहां एकत्र होने की कोशिश कर सकते हैं.
मुंबई, 12 जुलाई: मुंबई पुलिस ने अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bacchan) के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नानावती अस्पताल और यहां जुहू स्थित उनके दो बंगलों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. अमिताभ और अभिषेक नानावती अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमिताभ और अभिषेक ने शनिवार को जब यह जानकारी दी कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, तो उसके बाद कुछ लोगों ने विले पार्ले (पश्चिम) स्थित चिकित्सकीय केंद्र के बाहर एकत्र होने की कोशिश की, लेकिन उनसे वहां से जाने को कहा गया और बताया गया कि उन्हें सड़क पर खड़े होने की अनुमति नहीं है.
सांताक्रूज पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक श्रीराम कोरेगांवकर ने कहा, "हमने अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि वहां लोग एकत्र न हों. अस्पताल में कोविड-19 के और भी मरीज भर्ती हैं और उन्हें इससे असुविधा नहीं होनी चाहिए. हमारे अधिकारी अस्पताल के बाहर तैनात हैं और किसी को वहां एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जा रही."
Maharashtra: Brihanmumbai Municipal Corporation officials put a banner outside 'Jalsa', the residence of actor Amitabh Bachchan in Mumbai, to define it as a containment zone.
Actor Amitabh Bachchan & son Abhishek Bachchan tested #COVID19 positive & both admitted to a hospital. pic.twitter.com/2xHxsmbjwQ
— ANI (@ANI) July 12, 2020
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के दिगग्ज कलाकार अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावटी अस्पताल में कराए गए भर्ती
जुहू पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता के बंगलों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है, क्योंकि लोग वहां एकत्र होने की कोशिश कर सकते हैं. अमिताभ और अभिषेक ने शनिवार को कहा था कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. अमिताभ 77 साल के हैं और अभिषेक 44 वर्ष के हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

