देश की खबरें | मुहर्रम पर झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने के लिए रविवार को जगह-जगह ड्रोन की तैनाती और सीसीटीवी लगाने सहित पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
रांची, छह जुलाई झारखंड में शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने के लिए रविवार को जगह-जगह ड्रोन की तैनाती और सीसीटीवी लगाने सहित पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए मुख्य स्थानों पर ड्रोन, सीसीटीवी लगाए गए हैं और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
शनिवार को मुहर्रम की पूर्व संध्या पर संवेदनशील स्थानों सहित पूरे राज्य में फ्लैग मार्च किया गया। रांची में भगवान जगन्नाथ की वापसी यात्रा, घुर्ती रथ यात्रा के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
प्रशासन ने मुहर्रम के अवसर पर रविवार को रांची में ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘रांची जिले में शराब की सभी प्रकार की खुदरा दुकानें, बार व क्लब, थोक परिसर, सभी घरेलू और विदेशी शराब निर्माण संयंत्रों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।’’
पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि मुहर्रम के जुलूस के मद्देनजर, रांची शहर में पूर्वाह्न 10 बजे से कई मार्गों पर नियमित वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ रांची शहर के अल्बर्ट एक्का चौक, डेली मार्केट, उर्दू लाइब्रेरी, अंजुमन प्लाजा, अकरा मस्जिद, कर्बला चौक, बिक्रांत चौक और चर्च रोड जैसे कई संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया।
रांची शहर के पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया, ‘‘मुहर्रम के लिए रांची शहर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस और प्रशासन सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट सहित हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

