देश की खबरें | नोएडा में सुरक्षा गार्ड की पीट पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक सुरक्षा गार्ड की उसके पड़ोसी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

नोएडा, 17 जून गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक सुरक्षा गार्ड की उसके पड़ोसी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस ने दावा किया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। थाना सेक्टर 39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले ऋषि कांत द्विवेदी (45 वर्ष) सुरक्षा गार्ड का काम करते थे।

ऋषि कांत द्विवेदी पड़ोस में रहने वाले किराएदार गुड्डू उर्फ गजेंद्र के साथ बैठकर 13 जून की रात भोजन कर रहे थे, कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

गजेंद्र ने ऋषि कांत द्विवेदी के ऊपर एक लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोट आई। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि 16 जून को उपचार के दौरान ऋषि कांत द्विवेदी की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई रमाकांत द्विवेदी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\