देश की खबरें | दिल्ली में हत्या के आरोप में सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणपश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में एक सुरक्षा गार्ड को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई दक्षिणपश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में एक सुरक्षा गार्ड को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरमेश को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह शव को फेंकने की कोशिश में लगा था। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

शनिवार तड़के चार बजे पीसीआर इकाई के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने सुरमेश को देखा, जो कि महिपालपुर में ही रहता है और वहां सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। वह शव को रिक्शे से ले जा रहा था तभी पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि सुरमेश के अनुसार पार्किंग को लेकर बहस के बाद उसने नशे की हालत में बृहस्पतिवार रात व्यक्ति की हत्या कर दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को पहले मुक्के से मारा और उसके गिरने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक कमरे में छुपा दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के बाएं हाथ पर टैटू का निशान है और उसके जेब से आईजीआई हवाईअड्डे के पार्किंग का पर्चा मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\