एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध वाहन पर गोलीबारी की, महिला घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को दो जांच चौकियों पर एक वाहन के नहीं रुकने पर सुरक्षा बलों ने उस पर गोलीबारी की, जिसके बाद एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध वाहन पर गोलीबारी की, महिला घायल

श्रीनगर, 17 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को दो जांच चौकियों पर एक वाहन के नहीं रुकने पर सुरक्षा बलों ने उस पर गोलीबारी की, जिसके बाद एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा निवासी जुनैद तारिक डार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अपराह्न लगभग 3:15 बजे वाहन को पुलिस दल ने अवंतीपुरा चौक पर रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन को वहां नहीं रोका और पुलिस अधिकारी नासेर उल्ला को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि चालक ने फिर से पदगामपुरा पुल पर वाहन रोकने से इनकार कर दिया, तब चौकी पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने चेतावनी स्वरूप हवा में गोलियां चलाईं।

प्रवक्ता ने बताया, "गोलीबारी में वाहन का टायर फट गया और उसके बाद वाहन में सवार पुलवामा के मुरान की निवासी जायसी परवेज शेख को गोली लग गई।’’

उन्होंने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि घायल महिला को पुलिस अवंतीपुरा के एक अस्पताल में ले गई, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए बोन्स एंड ज्वॉइंट्स हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि घायल पुलिस अधिकारी की हालत भी स्थिर है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2021 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).