देश की खबरें | भाजपा नेता बारी की हत्या करने वाले लश्कर कमांडर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने भाजपा नेता वसीम बारी की पिछले महीने हुई हत्या में संलिप्त लश्कर ए तैयबा के कमांडर को जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में एक अभियान के तहत मंगलवार को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 18 अगस्त सुरक्षा बलों ने भाजपा नेता वसीम बारी की पिछले महीने हुई हत्या में संलिप्त लश्कर ए तैयबा के कमांडर को जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में एक अभियान के तहत मंगलवार को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों और एक पुलिसकर्मी के आतंकवादियों की गोलीबारी में शहीद होने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान में आज यह तीसरा आतंकवादी मारा गया।

यह भी पढ़े | Naval Commanders’ Conference: एलएसी पर चीन से जारी तनानती के बीच नौसेना की 3 दिवसीय कमांडर्स कॉन्फ्रेंस दिल्ली में कल से, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लश्कर ए तैयबा के इस विदेशी आतंकवादी एवं कमांडर की पहचान उस्मान के रूप में की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर जिले के क्रीरी इलाके में मुठभेड़ में सोमवार को घायल हुए सेना के दो जवान भी शहीद हो गये हैं।

यह भी पढ़े | West Bengal Visva Bharati University: पश्चिम बंगला के विश्व भारती यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ का मामला, संस्थान ने सीबीआई जांच की मांग की.

सुरक्षा बलों ने हमले के बाद आतंकवादियों का पीछा किया था और उनमें से दो को मार गिराया, जिनमें उत्तर कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर सज्जाद हैदर भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य आतंकवादी को अभियान के दूसरे दिन मार गिराया गया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर आतंकवादियों के पास से हथियार में गोलाबारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

सीआरपीएफ के एक नाका दल पर हमला होने के शीघ्र बाद लश्कर के आतंकवादियों के खिलाफ यह अभियान शुरू किया गया। इस हमले में बल के दो जवान और जम्मू कश्मीर के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गये।

पुलिस ने बताया कि हैदर और उस्मान, दोनों ही लश्कर के शीर्ष कमांडर थे तथा उस्मान इस साल जुलाई में भाजपा नेता बारी एवं उनके पिता की हत्या में संलिप्त था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\