एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंवादियों के संदिग्ध सहयोगी को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंवादियों के एक संदिग्ध सहयोगी को पकड़ा है।

देश की खबरें | सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंवादियों के संदिग्ध सहयोगी को पकड़ा

श्रीनगर, एक जुलाई सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंवादियों के एक संदिग्ध सहयोगी को पकड़ा है।

पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने रविवार देर रात सोपोर में बोमई इलाके के माचीपोरा में एक संयुक्त चौकी स्थापित की थी।

अधिकारियों ने कहा,‘‘जांच के दौरान बोमई से माचीपोरा की ओर आ रहे एक वाहन को रोका गया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क दल ने उसे पकड़ लिया।’’

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जिले के रफियाबाद इलाके के निवासी वहीद उल जहूर के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के वाहन से तुर्किये निर्मित दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 41 गोलियां, एक साइलेंसर, चीन निर्मित दो ग्रेनेड और आईईडी बनाने की सामग्री जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).