एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक सहयोगी को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक सहयोगी को पकड़ा

श्रीनगर, 28 जुलाई जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद उत्तरी कश्मीर के क्रालपोरा के चौकीबल इलाके के मरसरी गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मरसरी गांव निवासी वली मोहम्मद मीर को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मीर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के सहयोगी के रूप में काम कर रहा था और क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार एवं गोला-बारूद पहुंचाने में शामिल था।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).