एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सुरक्षा सम्मेलन में अमरनाथ यात्रा के सुचारू प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू क्षेत्र की चिनाब घाटी में सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया, जिसमें आगामी अमरनाथ यात्रा के सफल प्रबंधन के लिए असैन्य और सैन्य एजेंसियों के बीच तालमेल, संवाद और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सुरक्षा सम्मेलन में अमरनाथ यात्रा के सुचारू प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया गया

जम्मू, 12 जून जम्मू क्षेत्र की चिनाब घाटी में सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया, जिसमें आगामी अमरनाथ यात्रा के सफल प्रबंधन के लिए असैन्य और सैन्य एजेंसियों के बीच तालमेल, संवाद और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डेल्टा फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने शनिवार को रामबन जिले के धरमुंड आर्मी गैरीसन में बैठक की अध्यक्षता की।

प्रवक्ता ने कहा कि आगामी तीर्थयात्रा के लिए असैन्य एवं सैन्य एजेंसियों के बीच तालमेल, संवाद और समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से रामबन और किश्तवाड़ जिलों के नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी और 43 दिनों तक जारी रहेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक में डोडा, किश्तवाड़ और रामबन के पुलिस उपमहानिरीक्षक, रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), एसएसपी (यातायात), सहायक आयुक्त (रॉ) और क्षेत्र के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

उन्होंने कहा कि बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले आपसी हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).