विदेश की खबरें | लिट्टे के संभावित हमले की खबर के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई जा रही : श्रीलंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने रविवार को कहा कि प्रतिबंधित संगठन ‘लिट्टे’ के हमला करने की योजना के बारे में मीडिया में आई खबरों के मद्देनजर देश की सुरक्षा मजबूत करने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं।

कोलंबो, 15 मई श्रीलंका ने रविवार को कहा कि प्रतिबंधित संगठन ‘लिट्टे’ के हमला करने की योजना के बारे में मीडिया में आई खबरों के मद्देनजर देश की सुरक्षा मजबूत करने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि लिबरेशन टाईगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) 18 मई को श्रीलंका पर हमला कर सकता है।

गौरतलब है कि 18 मई 2009 को श्रीलंका में गृहयुद्ध समाप्त हुआ था और इस दिन मुल्लिवैकल दिवस मनाया जाता है।

आर्थिक संकट से देश को उबारने में असफल रहने के आरोपों का सामना कर रहे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को लिट्टे के साथ 30 साल तक चले गृहयुद्ध को समाप्त करने का श्रेय दिया जाता है।

श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि 13 मई को ‘द हिंदू’ अखबार में प्रकाशित खबर में भारतीय खुफिया एजेंसियों के हवाले से बताया गया कि लिट्टे श्रीलंका पर 18 मई को हमला कर सकता है।

बयान में कहा गया, “भारतीय खुफिया एजेंसियों ने श्रीलंका को बताया कि यह सूचना एक सामान्य जानकारी के तौर पर दी गई है और इस संबंध में जांच की जाएगी तथा इस सिलसिले में की गई कार्रवाई से श्रीलंका को अवगत कराया जाएगा।”

मंत्रालय ने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में प्राप्त सभी सूचनाओं की जांच की जाएगी और सुरक्षा मजबूत करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव