देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के मद्देनजर त्रिपुरा में सुरक्षा बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर की यात्रा के मद्देनजर त्रिपुरा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अगरतला, 17 दिसंबर पूर्वोत्तर राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर की यात्रा के मद्देनजर त्रिपुरा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी (डीएम) देबप्रिय बर्धन ने बताया कि प्रधानमंत्री के महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर पहुंचने की संभावना है और वहां से वह अगरतला में विवेकानंद मैदान जाएंगे, जहां उनके कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

बर्धन ने कहा कि मोदी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, वह केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात करेंगे।

डीएम ने कहा कि रैली में राज्यभर से लोगों को लाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जनसभा तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।

बर्धन के मुताबिक, रैली के बाद मोदी शाम करीब चार बजे राज्य अतिथि गृह जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के मंत्रियों और भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग से बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री राज्य से शाम करीब सवा पांच बजे रवाना होंगे।

भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अगरतला में केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों से रैली में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।

बर्धन ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि 18 दिसंबर को विवेकानंद मैदान में 72,000 लाभार्थी पहुंचेंगे। समूचा मैदान सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है।’’

पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक शंकर देबनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भी अलर्ट पर रखा गया है।

देबनाथ ने बताया, ‘‘बीएसएफ और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) संयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान