देश की खबरें | नितिन गडकरी को धमकी मिलने के बाद उनके आवास, कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ायी गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक व्यक्ति द्वारा खुद को दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य बताकर धमकी भरे 'कॉल' करने और 100 करोड़ रुपये की मांग करने के बाद शनिवार को यहां उनके आवास और कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

नागपुर (महाराष्ट्र), 14 जनवरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक व्यक्ति द्वारा खुद को दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य बताकर धमकी भरे 'कॉल' करने और 100 करोड़ रुपये की मांग करने के बाद शनिवार को यहां उनके आवास और कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

पुलिस अधिकारी ने शनिवार रात को बताया कि फोन कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और अपराध शाखा को उसके कर्नाटक में होने की जानकारी मिली है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खामला में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में सुबह 11 बजकर 25 मिनट से दोपहर साढ़े 12 बजे के बीच तीन धमकी भरे फोन कॉल आए जिसके बाद नागपुर से सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गडकरी की नागपुर स्थित आवास और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘कॉल करने वाले ने फोन ऑपरेटर से कहा कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य है और उसने गडकरी से 100 करोड़ रुपये की मांग की। उसने मांग नहीं माने जाने पर बम के जरिये मंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।’’

उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने पैसे पहुंचाने के लिए अपना फोन नंबर और कर्नाटक का पता दिया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान कर ली है और उसका आपराधिक इतिहास है। उसके फोन का स्थान कर्नाटक में मिला है और अपराध शाखा को उसके द्वारा साझा किए गए पते की जानकारी दी गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\