देश की खबरें | दलाई लामा की यात्रा के बीच बोधगया में सुरक्षा एलर्ट; विदेश मंत्रालय का टिप्पणी से इंकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के बोधगया में तिब्बती अध्यात्मिक नेता दलाई लामा को कथित तौर पर चीन की एक महिला से खतरा होने के एलर्ट के बाद सुरक्षा बढ़ाए जाने के बीच विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस घटना को ‘सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा’ बताया और इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर बिहार के बोधगया में तिब्बती अध्यात्मिक नेता दलाई लामा को कथित तौर पर चीन की एक महिला से खतरा होने के एलर्ट के बाद सुरक्षा बढ़ाए जाने के बीच विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस घटना को ‘सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा’ बताया और इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा प्रतीत होता है, इसके बारे में मुझे अधिक जानकारी नहीं है। मैं नहीं समझता कि सुरक्षा से जुड़े आयामों पर बात करने का यह सही मंच है।’’
उन्होंने कहा कि सरकार का सम्पर्क अधिकारी वहां है लेकिन सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर वह कुछ नहीं कह सकते।
गौरतलब है कि बिहार के बोधगया में तिब्बती अध्यात्मिक नेता दलाई लामा की यात्रा के बीच चीन की एक महिला की तलाश में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा ‘अलर्ट’ जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने चीन की महिला सोंग शियाओलन का ‘स्केच’ जारी किया है। पुलिस ने मीडिया के साथ महिला के पासपोर्ट और वीजा का विवरण भी साझा किया।
हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस महिला की तलाश क्यों कर रही है।
अधिकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं की भी तलाशी ली जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

