देश की खबरें | सेक्टर- 50 मेट्रो स्टेशन को सी- मैन स्टेशन बनाया जाएगा, किन्नरों को मिलेंगी सुविधाएं और रोजगार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किन्नरों को सुविधा देने के उद्देश्य से नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) ने एक अनूठी पहल की है। इसके तहत एक्वा लाइन नेटवर्क के सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन को सी -मैन स्टेशन में बदलने का फैसला किया गया है।

जियो

नोएडा, 19 जून किन्नरों को सुविधा देने के उद्देश्य से नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) ने एक अनूठी पहल की है। इसके तहत एक्वा लाइन नेटवर्क के सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन को सी -मैन स्टेशन में बदलने का फैसला किया गया है।

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि किन्नर समुदाय को विशेष सुविधाएं एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन को सी -मैन स्टेशन के रूप में बदलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि किन्नर समुदाय के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और आमजन को इस समुदाय के प्रति संवेदनशील करने के लिए नोएडा मेट्रो द्वारा यह अनूठी पहल की गई है।

यह भी पढ़े | सर्वदलीय बैठक में राजनीति से ऊपर उठकर नेताओं ने कहीं दिल की बात, चीन को सबक सिखाने के लिए पीएम मोदी का किया समर्थन.

उन्होंने बताया कि 2011 के जनगणना के अनुसार भारत में 4.9 लाख किन्नर हैं, जिनमें 30- 35 हजार एनसीआर क्षेत्र में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि सी मैन स्टेशन पिंक स्टेशन की तर्ज पर होगा। पिंक स्टेशन का उद्घाटन आठ मार्च 2020 को किया गया था, जिसमें एनएमआरसी की महिला यात्रियों के लिए खास सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। पिंक स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों में तकनीकी कर्मचारियों को छोड़कर शेष सभी कर्मचारी केवल महिलाएं होती हैं। उन्होंने बताया कि सी मैन स्टेशन को किन्नर समुदाय को समर्पित किया जाएगा। हालांकि यह सभी प्रकार के यात्रियों के लिए खुला रहेगा।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में किए गए विभिन्न विकास परियोजनाओं पर समीक्षा बैठक की: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि किन्नर समुदाय की यात्रा को सुविधाजनक बनाने और उनको रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए यह स्टेशन अग्रसर साबित होगा। उन्होंने बताया कि सी मैन स्टेशन के शौचालय के आधारभूत संरचना में बदलाव किया जाएगा और समुदाय के लिए अलग सुरक्षा जांच आदि के इंतजामों के बारे में नोएडा मेट्रो द्वारा विचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एनएमआरसी द्वारा अपने स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर घोषणाओं और सूचना पोर्टल के माध्यम से यात्रियों के बीच किन्नर समुदाय के प्रति जागरूकता फैलाने की पहल की जाएगी।

उन्होंने बताया कि एनएमआरसी में तैनात ठेकेदारों के माध्यम से टिकट काउंटर और अन्य क्षेत्रों में किन्नर समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि एनएमआरसी ने किन्नर समुदाय के लिए कार्य कर रहे विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से भी बातचीत की है ताकि उनकी चुनौतियों और संघर्षों को समझा जा सके और एक समावेशी समाज का निर्माण किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू