देश की खबरें | मुर्शिदाबाद में अलकायदा के संदिग्ध आतंकी के घर पर मिला गोपनीय कक्ष : पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एनआईए के दल ने अलकायदा के संदिग्ध आतंकी अबू सुफियान के आवास पर रविवार को एक गोपनीय कक्ष का भंडाफोड़ किया । एनआईए ने पश्चिम बंगाल से छह लोगों की गिरफ्तारी की थी, सुफियान भी उनमें शामिल था ।
बहरामपुर (पश्चिम बंगाल), 20 सितंबर एनआईए के दल ने अलकायदा के संदिग्ध आतंकी अबू सुफियान के आवास पर रविवार को एक गोपनीय कक्ष का भंडाफोड़ किया । एनआईए ने पश्चिम बंगाल से छह लोगों की गिरफ्तारी की थी, सुफियान भी उनमें शामिल था ।
जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रानीनगर इलाके में आवास पर छापे के दौरान दस गुणा सात फुट के कक्ष का पता चला।
उन्होंने बताया कि एक मंजिला मकान पर घंटे भर की छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बल्ब के बोर्ड मिले।
सुफियान की पत्नी ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि वहां पर शौचालय का सेप्टिक टैंक बनया गया था। उसने दावा किया, ‘‘हमने पुलिस को इस बारे में बता दिया।’’
यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 3812 नए केस, 37 की मौत: 20 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुफियान ने कक्ष के बारे में बताया था ।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी छह लोगों से कोलकाता में दिन में पूछताछ जारी रही।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल और केरल से अलकायदा के नौ संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की ।
मुर्शिदाबाद जिले से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि केरल के एर्नाकुलम से तीन लोगों को पकड़ा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)