एचआईवी वायरस से मुक्त होने की संभावना वाले दूसरे रोगी की पहचान हुयी
विश्व में दूसरे ऐसे एचआईवी रोगी की पहचान की गई है जो ‘एंटीरेट्रोवाइरल’ दवाओं के उपयोग के बिना ही संभवत: वायरस से मुक्त हो गया है. वैज्ञानिकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. ‘एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित खोज से पता चलता है कि मरीज एचआईवी से पीड़ित था और उसका कोई उपचार नहीं चल रहा था.
बोस्टन (अमेरिका), 16 नवंबर : विश्व में दूसरे ऐसे एचआईवी रोगी की पहचान की गई है जो ‘एंटीरेट्रोवाइरल’ दवाओं के उपयोग के बिना ही संभवत: वायरस से मुक्त हो गया है. वैज्ञानिकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. ‘एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित खोज से पता चलता है कि मरीज एचआईवी से पीड़ित था और उसका कोई उपचार नहीं चल रहा था. उसके 1.5 अरब से अधिक रक्त और ऊतक कोशिकाओं के अध्ययन में वायरल जीनोम का कोई सबूत नहीं मिला था. अंतरराष्ट्रीय टीम ने गौर किया कि अगर शोधकर्ता इस प्रतिक्रिया में अंतर्निहित प्रतिरक्षा तंत्र को समझ सकते हैं तो वे ऐसे उपचार विकसित करने में सक्षम हो सकते हैं जो एचआईवी संक्रमण के मामलों में इन प्रतिक्रियाओं को दोहराने के लिए दूसरों की प्रतिरक्षा प्रणाली को तैयार कर सकते हैं.
शोधकर्ताओं ने कहा कि एचआईवी संक्रमण के दौरान अपने जीनोम के स्वरूपों को डीएनए या कोशिकाओं की आनुवंशिक सामग्री में रखता है, जिसे वायरल भंडारण भी कहा जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में, वायरस एचआईवी-विरोधी दवाओं और शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से प्रभावी रूप से बच जाता है. ज्यादातर लोगों में इस भंडार से लगातार नए वायरल कण बनते रहते हैं. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | करतारपुर गलियारा खोलने का चन्नी ने किया स्वागत, पंजाब मंत्रिमंडल करेगा दौरा
‘एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी’ (एआरटी) के तहत नए वायरस को बनने से रोका जा सकता है लेकिन भंडार को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया जा सकता है. इससे वायरस पर काबू के लिए रोजाना उपचार की आवश्यकता होती है. वैज्ञानिकों ने अपने पिछले अध्ययन में एक ऐसे मरीज की पहचान की, थी जिसके जीनोम में एचआईवी वायरल अनुक्रम नहीं था. यह दर्शाता है कि उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली ने एचआईवी भंडार को समाप्त कर दिया होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2021 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

