कोविड-19 से संक्रमित पाए गए ओटीए असैन्य कर्मचारी की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव
बयान में कहा गया है, ‘‘यह कर्मचारी ओटीए रसोई में कार्यरत है और उसे रविवार को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’
चेन्नई, छह मई तमिलनाडु में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में काम करने वाले एक असैन्य कर्मचारी की कोरोना वायरस की दोबारी की गई जांच में संक्रमण रहित होने की पुष्टि हुई जबकि दो दिन पहले उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इस शीर्ष संस्थान ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया है, ‘‘यह कर्मचारी ओटीए रसोई में कार्यरत है और उसे रविवार को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’
अकादमी ने एक बयान में कहा कि इस व्यक्ति के संक्रमित होने की सोमवार को पुष्टि हुई थी।
हालांकि बाद में यह जानकारी दी गई कि कर्मचारी की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव पायी गई है।
अकादमी में वायरस संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए कड़ाई से एहतियात का पालन किया जा रहा है।
पहले अकादमी के बयान में कहा गया था कि एहतियाती कदम उठाते हुए इस व्यक्ति के संपर्क में आये सभी लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है।
आज सुबह के अपडेट में कहा गया है, ‘‘अभी अकादमी में कोई कैडेट नहीं है। कैडेट का एक बैच अभी हाल ही में पास करके निकला है और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा अन्य बैच आठ मार्च से अवकाश पर है। ओटीए न्यूनतम कर्मचारी के साथ काम कर रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 01:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

