एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस टीके की दूसरी खेप पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेलगावी में महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोरोना वायरस टीके की दूसरी खेप बुधवार को पहुंच गई । इस खेप में टीके की 1.47 लाख खुराकें हैं।

देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस टीके की दूसरी खेप पहुंची
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेलगावी (कर्नाटक), 13 जनवरी कर्नाटक के बेलगावी में महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोरोना वायरस टीके की दूसरी खेप बुधवार को पहुंच गई । इस खेप में टीके की 1.47 लाख खुराकें हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि "कोवीशील्ड" टीके की पहली खेप मंगलवार को बेंगलुरू पहुंची थी, जिसमें 6.48 लाख खुराकें थीं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शशिकांत मुनयाल ने पत्रकारों को बताया कि टीके की इन खुराकों को आठ जिलों में वितरित किया जाएगा।

मुनयाल ने बताया, "टीके की खुराकें 14,700 शीशियों में पैक हैं। हर शीशी में 10 खुराकें हैं और यह दो बार लगाई जाएगी। पहली बार टीका लगाने के 28 दिन बार दूसरी खुराक दी जाएगी। "

उन्होंने बताया कि टीका लगाने के बाद प्रत्येक व्यक्ति की स्थिति पर तीन घंटे तक नजर रखी जाएगी और कोई दुष्प्रभाव नज़र नहीं आने पर उसे घर भेज दिया जाएगा।

पहले चरण में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को ही टीका लगाया जाएगा।

मुनयाल ने बताया कि बेलगावी जिले को 36,000 खुराकों की जरूरत है।

टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होगा।

अधिकारी ने बताया कि जिला स्वास्थ्य कार्यालय में स्थित "वैक्सीन इंस्टीट्यूट " में आज सुबह टीके पहुंचे। उन्हें तीन डिग्री तापमान पर "कोल्ड चैम्बरों" में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).