खेल की खबरें | सेंट किंट्स एवं नेविस की लगातार दूसरी जीत, बारबडोस भी जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बारबडोस रॉयल्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में शनिवार को पहली जीत दर्ज करी जबकि सेंट किट्स एवं नेविस पेट्रॉयट्स ने लगातार दूसरा मैच जीता।

सेंट किट्स एवं नेविस, 29 अगस्त बारबडोस रॉयल्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में शनिवार को पहली जीत दर्ज करी जबकि सेंट किट्स एवं नेविस पेट्रॉयट्स ने लगातार दूसरा मैच जीता।

बारबडोस रॉयल्स ने जमैका तालावाह को 15 रन से हराकर सत्र के शुरुआती अंक जुटाए जबकि सेंट किट्स एवं नेविस ने ग्याना अमेजन वारियर्स पर आठ विकेट पर आसान जीत दर्ज की।

बारबडोस रॉयल्स ने सलामी जोड़ी में बदलाव करते हुए शाई होप और जॉनसन चार्ल्स के साथ पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 20 गेंद में 32 रन जोड़े।

होप के आउट होने के बाद बारबडोस का स्कोर तीन विकेट पर 48 रन हो गया।

ग्लेन फिलिप्स (56) को दो रन के निजी स्कोर पर हैदर अली ने जीवनदान दिया।

फिलिप्स ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 46 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने रेमन रीफर (नाबाद 31) के साथ 79 रन जोड़े जिससे टीम पांच विकेट पर 161 रन बनाने में सफल रही।

तालावाह की शुरुआत निराशाजनक रही और टीम ने पावर प्ले में ही चार विकेट गंवा दिए।

कार्लोस ब्रेथवेट और समाराह ब्रूक्स ने 66 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। रीफर ने हालांकि इसके बाद ब्रेथवेट और आंद्रे रसेल को एक ही ओवर में आउट करके जमैका की टीम की राह मुश्किल की।

एक अन्य मैच में डोमीनिक ड्रेक्स (26 रन पर दो विकेट) और फवद अहमद (33 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने ग्याना की टीम आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। हेमराज ने 39 जबकि मोहम्मद हफीज ने नाबाद 38 रन बनाए।

इसके जवाब में एविन लुईस (62) और डेवोन थॉमस (नाबाद 55) की पारियों की बदौलत सेंट किट्स एवं नेविस ने 18.5 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Mamata Banerjee Illegal Infiltrators Row: अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘घुसपैठियों को नहीं बचा पाएंगी ममता बनर्जी’