देश की खबरें | दूसरा सिनेवेस्टर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20-23 मार्च तक आयोजित किया जाएगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिनेवेस्टर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (सीआईएफएफ) का दूसरा संस्करण चंडीगढ़ में 20 से 23 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।
चंडीगढ़, छह मार्च सिनेवेस्टर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (सीआईएफएफ) का दूसरा संस्करण चंडीगढ़ में 20 से 23 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।
मार्च 2024 में आयोजित पहले संस्करण की सफलता के मद्देनजर महोत्सव सिनेवी-सीएचडी पेश करेगा, जो एक उन्नत फिल्म बाजार है जिसका उद्देश्य भारत और विदेशों में भारतीय फिल्मों के लिए फिल्म निर्माताओं, निवेशकों और वितरकों को जोड़ना है।
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाजार कार्यक्रम मुख्य फिल्म समारोह के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें फीचर फिल्मों और धारावाहिकां के लिए प्रोजेक्ट मार्केट, प्रूफपॉइंट, सिनेवॉल्ट, इनदवर्क्स लैब और प्रोड्यूसर-इन्वेस्टर वर्कशॉप जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
महोत्सव के आयोजकों ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने दक्षिण एशियाई फिल्म निर्माताओं को हॉलीवुड निर्माताओं से जोड़ने वाले मंच सिनेवी-आईएफएफएलए को पेश करने के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिलिस (आईएफएफएलए) के साथ साझेदारी की है।
पहले संस्करण में सिनेवेस्टर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने 67 से अधिक फिल्में प्रदर्शित हुईं, जिसमें विश्व सिनेमा, भारतीय फीचर फिल्में, क्लासिक सिनेमा के साथ-साथ लघु फिल्में भी शामिल थीं।
महोत्सव में ऋचा चड्ढा, अली फजल, रोशन मैथ्यू, गुलशन देवैया, वरुण ग्रोवर, रसिका दुग्गल, रश्मीत कौर, हंसल मेहता, शेखर कपूर, सुधीर मिश्रा और ताहिरा कश्यप खुराना जैसे सितारे शामिल हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

