देश की खबरें | बलिया में दलित किशोरी से सामूहिक बलात्कार का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ उसके गांव के रहने वाले दो युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बलिया, नौ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ उसके गांव के रहने वाले दो युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पहले आरोपी को पुलिस शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
बैरिया थाना प्रभारी धर्म वीर सिंह ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए सोमवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय दलित किशोरी के साथ उसी के गांव के रहने वाले सालिक सिंह और दीपक यादव ने गत दो अक्टूबर की शाम को कथित तौर पर बलात्कार किया था।
सिंह के मुताबिक, बलात्कार के बाद जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, तो दोनों आरोपियों ने उसे सोनबरसा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक की सलाह पर आरोपियों ने किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज कराया और फिर चार अक्टूबर को उसे उसके घर छोड़ दिया।
सिंह के अनुसार, किशोरी के बारे में पूछने पर आरोपियों ने उसके पिता को जातिसूचक शब्द बोले। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर बैरिया थाने में सालिक सिंह और दीपक यादव के खिलाफ पांच अक्टूबर को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।
सिंह के मुताबिक, पुलिस ने शुक्रवार को दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी सालिक सिंह रविवार को उसके हत्थे चढ़ा। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2023 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

