जरुरी जानकारी | सेबी के ‘स्कोर्स’ मंच ने अप्रैल में 2,071 मामलों का निपटान किया

नयी दिल्ली, 11 मई भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ‘स्कोर्स’ मंच के माध्यम से अप्रैल माह में कंपनियों और बाजार के मध्यस्थों के खिलाफ कुल 2,071 शिकायतों का निपटान किया है। शेयर बाजार नियामक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अप्रैल की शुरुआत में 2,030 शिकायतें लंबित थीं और इस महीने 3,037 नई शिकायतें दर्ज की गईं।

सेबी ने बताया कि अप्रैल, 2023 तक 24 शिकायतें तीन महीने से ज्यादा समय से लंबित थीं।

ये शिकायतें निवेश परामर्श, अनुसंधान विश्लेषण, कंपनी संचालन, न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता, उद्यम पूंजी कोष, हस्तांतरण/लाभांश/ अधिग्रहण/पुनर्गठन आदि से संबंधित थीं।

रिपोर्ट के अनुसार, एक शिकायत का औसत निपटान समय 25 दिन है।

एक अन्य सार्वजनिक अधिसूचना के अनुसार सेबी ने उन 14 इकाइयों का उल्लेख किया, जिनके खिलाफ अप्रैल, 2023 तक ‘स्कोर्स’ पर तीन महीने से ज्यादा समय से शिकायतें लंबित थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)