जरुरी जानकारी | अराईज भूमि डेवलपर्स की 11 संपत्तियां नीलाम करेगा सेबी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को कहा कि निवेशकों का पैसा वसूल करने के प्रयासों के तहत वह अराईज भूमि डेवलपर्स और उसके निदेशकों की संपत्तियों की 26 अगस्त को नीलामी करेगा। यह नीलामी 52.28 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।
नयी दिल्ली, 22 जुलाई भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को कहा कि निवेशकों का पैसा वसूल करने के प्रयासों के तहत वह अराईज भूमि डेवलपर्स और उसके निदेशकों की संपत्तियों की 26 अगस्त को नीलामी करेगा। यह नीलामी 52.28 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।
अराईज भूमि डेवलपर्स ने 2013-14 के दौरान ‘कृषि भूमि की खरीद’ के नाम पर विभिन्न निवेश योजनाओं के जरिए जनता से आठ करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे और अनुबंध के अंत में अच्छा पैसा देने का वादा किया था।’’
सेबी के मुताबिक ये सामूहिक निवेश योजनाएं थीं जिनके लिए नियामक से अनिवार्य पंजीयन करवाना होता है। लेकिन कंपनी ने नियामक मंजूरी के बगैर इन योजनाओं का संचालन किया।
नियामक ने एक नोटिस में कहा कि कंपनी और उसके निदेशकों की 11 संपत्तियों की 52.28 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर नीलामी की जाएगी। यह नीलामी ऑनलाइन अगस्त माह में होगी। इन संपत्तियों में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र स्थित भूखंड, दुकान और भूमि शामिल है।
इससे पहले, सेबी ने कंपनी और इसके निदेशकों की 12 संपत्तियों की अप्रैल 2021 में 4.8 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर नीलामी की थी।
सेबी ने जून 2016 में अराईज भूमि डेवलपर्स और उसके निदेशकों को निवेशकों का पैसा तीन महीने के भीतर लौटाने का आदेश दिया था। इसके अलावा उनके प्रतिभूति बाजार में भागीदारी करने पर चार साल की रोक लगा दी गई थी।
हालांकि वे निवेशकों का पैसा लौटाने में विफल रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

