जरुरी जानकारी | सेबी गोल्डल लाइफ एग्रो की दो संपत्तियों की करेगा नीलामी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को कहा कि वह गोल्डन लाइफ एग्रो इंडिया लिमिटेड से निवेशकों के पैसे की वसूली के लिए उसकी दो संपत्तियों की आठ सितंबर को नीलामी करेगा।
नयी दिल्ली, 12 अगस्त बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को कहा कि वह गोल्डन लाइफ एग्रो इंडिया लिमिटेड से निवेशकों के पैसे की वसूली के लिए उसकी दो संपत्तियों की आठ सितंबर को नीलामी करेगा।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक नोटिस में कहा कि नीलामी के लिए रखी गई ये दोनों संपत्तियां पश्चिम बंगाल में स्थित हैं। इनमें से एक भूखंड है जबकि दूसरी संपत्ति एक दोमंजिली इमारत है।
सेबी ने इन संपत्तियों के लिए सम्मिलित आरक्षित मूल्य आठ करोड़ रुपये रखा है। इनकी बिक्री के लिए आठ सितंबर को ऑनलाइन बोलियां लगाई जा सकेंगी।
इसके पहले भी सेबी गोल्डन लाइफ एग्रो की कुछ संपत्तियों की नीलामी कर चुका है। इस कंपनी ने निजी आवंटन के जरिये गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र जारी कर 24,915 निवेशकों से करीब 11.3 करोड़ रुपये जुटाए थे।
कंपनी पर निर्धारित मानकों का पालन किए बगैर निवेशकों से धन जुटाने का आरोप है। सेबी ने जून 2015 में कंपनी और उसके निदेशकों को निवेशकों से ली गई रकम ब्याज के साथ लौटाने का निर्देश दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

