जरुरी जानकारी | सेबी तीन कंपनियों की संपत्तियों की 30 मई को करेगा नीलामी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को कहा कि निवेशकों से गैरकानूनी ढंग से पैसे जुटाने वाली इन्फिनिटी रियलकॉन, सुमंगल इंडस्ट्रीज और बिशाल ग्रुप ऑफ कंपनीज की कुल 26 संपत्तियों की अगले महीने नीलामी की जाएगी।
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को कहा कि निवेशकों से गैरकानूनी ढंग से पैसे जुटाने वाली इन्फिनिटी रियलकॉन, सुमंगल इंडस्ट्रीज और बिशाल ग्रुप ऑफ कंपनीज की कुल 26 संपत्तियों की अगले महीने नीलामी की जाएगी।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि गैरकानूनी ढंग से जुटाई गई राशि की वसूली के लिए अगले महीने इन कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। इनका सम्मिलित रूप से आरक्षित मूल्य 21 करोड़ रुपये से अधिक का है।
सेबी ने कहा कि तीनों कंपनियों की कुल 26 संपत्तियों को नीलामी के जरिये बेचकर पैसे वसूले जाएंगे। इन संपत्तियों में से सर्वाधिक 13 संपत्तियां इन्फिनिटी रियलकॉन की हैं जबकि बिशाल ग्रुप ऑफ कंपनीज की 10 और सुमंगल इंडस्ट्रीज की तीन संपत्तियों की नीलामी होगी।
इन संपत्तियों में भूमि खंड, एक मंजिला इमारत, एक आवासीय इमारत और पश्चिम बंगाल में स्थित एक फ्लैट शामिल हैं।
नियामक ने इन संपत्तियों की बिक्री के लिए बोलियां आमंत्रित करते हुए कहा कि नीलामी 30 मई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

