एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेबी सात कंपनियों की संपत्ति करेगा नीलाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को कहा कि वह निवेशकों से अवैध रूप से एकत्र किये गये पैसे की वसूली के लिए 15 मई को 30 संपत्तियों की नीलामी करेगा। जिन कंपनियों की संपत्ति नीलाम की जाएगी, उसमें मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स और पुरुषत्तम इन्फोटेक इंडस्ट्रीज सहित सात कंपनियां हैं।

जरुरी जानकारी | सेबी सात कंपनियों की संपत्ति करेगा नीलाम

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को कहा कि वह निवेशकों से अवैध रूप से एकत्र किये गये पैसे की वसूली के लिए 15 मई को 30 संपत्तियों की नीलामी करेगा। जिन कंपनियों की संपत्ति नीलाम की जाएगी, उसमें मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स और पुरुषत्तम इन्फोटेक इंडस्ट्रीज सहित सात कंपनियां हैं।

नीलामी लगभग 25.64 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।

अन्य कंपनियों में बिशाल ग्रुप ऑफ कंपनीज, एनवीडी सोलर लि., सन प्लांट बिजनेस, सुमंगल इंडस्ट्रीज लि. और जीवन साथी ड्रीम प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

सेबी जिन संपत्तियों की नीलामी करेगा, उनमें पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जमीन, इमारतों वाली भूमि और फ्लैट शामिल हैं।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक नोटिस में कहा कि इसकी नीलामी 25.64 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।

सेबी ने मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स, पुरुषत्तम इन्फोटेक इंडस्ट्रीज, जीवन साथी ड्रीम प्रोजेक्ट्स, सन प्लांट बिजनेस, बिशाल ग्रुप, सुमंगल इंडस्ट्रीज और एनवीडी सोलर के साथ-साथ उनके प्रवर्तकों/निदेशकों के खिलाफ राशि की वसूली के लिए संपत्तियों की बिक्री को लेकर बोलियां आमंत्रित की हैं।

यह कदम निवेशकों का पैसा वसूलने के बाजार नियामक के प्रयास का हिस्सा है।

सेबी ने एड्रोइट टेक्निकल सर्विसेज को संपत्तियों की बिक्री में सहायता के लिए नियुक्त किया है।

नीलामी में रखी जा रही 30 संपत्तियों में से नौ मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स, छह बिशाल समूह की कंपनियों, पांच एनवीडी सोलर के निदेशकों की, चार सन प्लांट बिजनेस लि. और तीन संपत्तियां सुमंगल इंडस्ट्रीज से संबंधित हैं।

इसके अलावा, दो संपत्तियां जीवन साथी ड्रीम प्रोजेक्ट्स और एक पुरुषत्तम इन्फोटेक इंडस्ट्रीज से जुड़ी हैं।

नियामक ने कहा कि नीलामी 15 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2024 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).