जरुरी जानकारी | सेबी 16 जून को गोल्डन लाइफ एग्रो, सनशाइन एग्रो इंफ्रा की संपत्तियों की नीलामी करेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) निवेशकों का पैसा निकालने के लिए गोल्डन लाइफ एग्रो इंडिया लिमिटेड और सनशाइन एग्रो इंफ्रा लिमिटेड की पांच संपत्तियों की नीलामी करेगा। यह नीलामी 16 जून को की जाएगी। इन संपत्तियों के लिए आरक्षित मूल्य 11.5 करोड़ रुपये रखा गया है।।
नयी दिल्ली, 25 मई भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) निवेशकों का पैसा निकालने के लिए गोल्डन लाइफ एग्रो इंडिया लिमिटेड और सनशाइन एग्रो इंफ्रा लिमिटेड की पांच संपत्तियों की नीलामी करेगा। यह नीलामी 16 जून को की जाएगी। इन संपत्तियों के लिए आरक्षित मूल्य 11.5 करोड़ रुपये रखा गया है।।
सेबी के अनुसार, दोनों कंपनियों ने नियामकीय मानदंडों का पालन किए बिना निवेशकों से धन जुटाया था।
बाजार नियामक ने बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा कि इस नीलामी के लिए रखी गई संपत्तियों में कुछ जमीन के टुकड़े और पश्चिम बंगाल में स्थित एक दो-मंजिला इमारत शामिल है।
सेबी ने गोल्डन लाइफ एग्रो इंडिया और सनशाइन एग्रो इंफ्रा और उनके निदेशकों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई के तहत इन संपत्तियों की बिक्री के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। इन संपत्तियों की नीलामी 16 जून, 2022 को सुबह 10.30 से 11.30 बजे के दौरान ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।
नीलामी के लिए रखी जा रही पांच संपत्तियों में से तीन गोल्डन लाइफ एग्रो इंडिया की हैं और शेष दो सनशाइन एग्रो इंफ्रा से संबंधित हैं। इन संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 11.53 करोड़ रुपये रखा गया है।
वहीं क्विकर रियल्टी को ई-नीलामी सेवा प्रदाता के रूप में नियुक्त किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2022 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

