जरुरी जानकारी | सेबी की प्रतिभूति बाजार प्रशिक्षकों का पैनल बनाने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार नियामक सेबी अपने निवेशक जागरूकता और शिक्षा पहल को गति देने के लिये व्यक्तियों अथवा इकाइयों को लेकर एक पैनल बनाने पर विचार कर रहा है।

नयी दिल्ली, 16 सितंबर पूंजी बाजार नियामक सेबी अपने निवेशक जागरूकता और शिक्षा पहल को गति देने के लिये व्यक्तियों अथवा इकाइयों को लेकर एक पैनल बनाने पर विचार कर रहा है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को एक नोटिस में कहा कि जो व्यक्ति या इकाइयां प्रतिभूति बाजार से संबद्ध निवेशक शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, उन्हें प्रतिभूति बाजार प्रशिक्षक (स्मार्ट) के तौर पर पैनल में शामिल करने का प्रस्ताव है।

यह भी पढ़े | Sherlyn Chopra Hot Photos: शर्लिन चोपड़ा ने नेट गाउन पहन फैंस किया हैरान, हॉटनेस देखते रह जाएंगे आप.

पैनल में शामिल प्रशिक्षक नियामक के निवेशक शिक्षा और संरक्षण के क्षेत्र में की जा रही पहल को आगे बढ़ाएंगे। ये प्रशिक्षक नियामक की तरफ से सेबी निवेशक संरक्षण और शिक्षा कोष (सेबी आईपीईएफ) के अंतर्गत निवेशक जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे।

पात्रता के बारे में नियाममक ने कहा कि व्यक्ति को भारत का नागरिक और निवासी होना चाहिए या विधि, वाणिज्य, प्रबंधन, अर्थशास्त्र, वित्तीय बाजारों की शिक्षा से जुड़े संगठन या ट्रस्ट अथवा कंपनी या सोसाइटी के रूप में पंजीकृत इकाई प्रशिक्षक की भूमिका के लिये आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | Pan Card Lost: पैन कार्ड खो जाने पर ना लें टेंशन, ऐसे ऑनलाइन आवेदन कर चंद दिनों में फिर पाएं अपना जरुरी दस्तावेज.

अन्य मानदंडों के तहत आवेदनकर्ताओं को मान्यता प्राप्त विश्विविद्यालय से कम-से-कम 50 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक होना चाहिए। साथ ही विधि, वाणिज्य, प्रबंधन, अर्थशास्त्र या वित्तीय बाजारों की शिक्षा के क्षेत्र में काम करने या सिखाने का कम-से- कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए।

इसके अलावा प्रतिभूति बाजार से प्रमाणीकरण भी होना चाहिए।

चुने गये आवेदनकर्ताओं को सेबी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होना होगा।

इसमें रूचि रखने वाले उम्मीदवारों को 16 अक्टूबर तक आवेदन जमा करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\