जरुरी जानकारी | इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस को आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) प्रवर्तित कंपनी इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (इंडियाफर्स्ट लाइफ) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

नयी दिल्ली, 21 मार्च बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) प्रवर्तित कंपनी इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (इंडियाफर्स्ट लाइफ) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक और इसके मौजूदा शेयरधारक 14,12,99,422 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लायेंगे।

ओएफएस के तहत, बीओबी 8,90,15,734 शेयर बेचेगा जबकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) 1,30,56,415 शेयरों की बिक्री करेगा। वहीं प्राथमिक हिस्सेदारी बिक्री के दौरान कार्मल पॉइंट इन्वेस्टमेंट्स इंडिया 3,92,27,273 शेयर बिक्री के लिए रखेगी। बीओबी, भारत का तीसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। इसकी कंपनी में 65 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इसके बाद वारबर्ग पिंकस की इकाई कार्मल पॉइंट इन्वेस्टमेंट्स इंडिया की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं यूबीआई की कंपनी में नौ प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कंपनी आईपीओ से पहले 100 करोड़ रुपये तक के निजी नियोजन पर भी विचार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो मूल निर्गम का आकार घट जायेगा।

बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को बताया कि कंपनी ने उसके पास पिछले साल अक्टूबर में आईपीओ दस्तावेज जमा कराये थे। कंपनी को 15 मार्च को सेबी का ‘निष्कर्ष’ मिला है।

किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का ‘निष्कर्ष’ जरूरी होता है।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान