जरुरी जानकारी | सेबी ने विधि विभाग में 25 अधिकारी पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने विधि विभाग में 25 वरिष्ठ स्तर के पदों के लिए बृहस्पतिवार को आवेदन मांगे।
नयी दिल्ली, 22 जून बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने विधि विभाग में 25 वरिष्ठ स्तर के पदों के लिए बृहस्पतिवार को आवेदन मांगे।
भर्ती अभियान से सेबी की नियामक भूमिका को तेजी से और अधिक प्रभावी ढंग से निष्पादित करने के लिए कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
सेबी ने सार्वजनिक अधिसूचना में विधि विभाग में ग्रेड ए अधिकारी (सहायक प्रबंधक) पद के लिए आवेदन मांगे हैं।
आवेदक ऑनलाइन माध्यम से नौ जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सेबी इन पदों पर भर्ती के लिए अगस्त-सितंबर के दौरान ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा।
इस पद पर आवेदन के लिए आवेदकों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि में स्नातक होना अनिवार्य है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

