जरुरी जानकारी | सेबी ने शेयर ब्रोकरों के लिए मामलों के निपटान को लेकर योजना पेश की

नयी दिल्ली, नौ जून बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को कुछ एल्गो मंच से जुड़े सभी शेयर ब्रोकरों के लिए 16 जून से शुरू होने वाली निपटान योजना पेश की।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक बयान में कहा कि यह योजना 16 सितंबर को बंद होगी।

इस योजना का मकसद विशिष्ट एल्गो मंच से जुड़े शेयर ब्रोकरों को मामलों के निपटान का मौका देना है, जिनके खिलाफ सेबी पहले ही कार्यवाही शुरू कर चुकी है और जो इस समय विभिन्न प्राधिकरण या मंचों के समक्ष लंबित हैं।

इस योजना का लाभ उठाकर संबंधित शेयर ब्रोकर कार्यवाही का निपटारा कर सकते हैं और अपने मामलों का शीघ्र निष्कर्ष का आग्रह कर सकते हैं।

हालांकि सेबी ने साफ किया कि इस निपटान अवसर का लाभ नहीं उठाने वाले शेयर ब्रोकरों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई कानून के अनुसार जारी रहेगी।

सेबी ने कहा कि यह योजना 16 जून, 2025 को शुरू होगी और 16 सितंबर, 2025 को बंद होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)