जरुरी जानकारी | सेबी ने वीडियोकॉन में भेदिया कारोबार को लेकर एक व्यक्ति पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लि. के शेयर में भेदिया कारोबार नियमों में उल्लंघन को लेकर एक व्यक्ति पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लि. के शेयर में भेदिया कारोबार नियमों में उल्लंघन को लेकर एक व्यक्ति पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

प्रदीप कुमार धूत, वेणुगोपाल धूत के करीबी रिश्तेदार हैं। संबंधित अवधि के दौरान वेणुगोपाल धूत वीडियोकॉन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक थे।

जांच में पाया गया कि प्रदीप ने भेदिया कारोबार निरोधक नियमों का उल्लंघन किया।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा, ‘‘कीमत से जुड़ी अप्रकाशित संवेदनशील सूचना (यूपीएसआई) रखने वाले व्यक्ति का यूपीएसआई अवधि और कारोबार बंद होने के समय शेयर खरीद-बिक्री करना सेबी भेदिया कारोबार निरोधक नियम, 2015 के खिलाफ है।’’

अधिकृत प्रतिनिधि प्रदीप कुमार धूत के पास कंपनी से जुड़ी संवेदनशील सूचना थी। उसने कंपनी के प्रवर्तक सीई इंडिया लि. की तरफ से यूपीएसआई अवधि के दौरान शेयर कारोबार किया।

सेबी ने भेदिया कारोबार मामले की अप्रैल-सितंबर 2017 के बीच जांच की। जांच में पाया गया है कि यूपीएसआई अवधि के दौरान वीडियोकॉ के कुछ प्रवर्तकों ने अपने शेयर बाजार से इतर दूसरी इकाइयों को हस्तांतरित किये और बाद में शेयर बाजार में बेचे गये।

सूचना वीडियोकॉन को देना बैंक से मिले ऋण को फंसे कर्ज (एनपीए) में वर्गीकृत किये जाने से जुड़ी थी। इस सूचना से कंपनी के शेयर पर प्रतिकूल असर पड़ता।

मामले में दोषी पाये जाने पर प्रदीप पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड