एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेबी ने मेगा मोल्ड, रेमैक रियल्टी की संपत्तियों की नीलामी के लिए समयसीमा बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेबी ने दो कंपनियों मेगा मोल्ड इंडिया और रेमैक रियल्टी इंडिया की संपत्तियों की नीलामी के लिए समयसीमा 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।

जरुरी जानकारी | सेबी ने मेगा मोल्ड, रेमैक रियल्टी की संपत्तियों की नीलामी के लिए समयसीमा बढ़ाई

नयी दिल्ली, 12 अगस्त सेबी ने दो कंपनियों मेगा मोल्ड इंडिया और रेमैक रियल्टी इंडिया की संपत्तियों की नीलामी के लिए समयसीमा 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।

इन कंपनियों द्वारा अवैध रूप से जुटाई गई धनराशि की वसूली के लिए इन संपत्तियों की नीलामी होनी है। पहले नीलामी 18 अगस्त को होनी थी।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार को एक नोटिस में कहा, ‘‘मौके पर संपत्तियों के निरीक्षण और बोलियों को जमा करने के लिए बोलीदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए ई-नीलामी की अंतिम तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।’’

नियामक इन दोनों फर्मों की कुल चार संपत्तियों की नीलामी कुल 4.05 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर करेगा। नीलामी सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

चार संपत्तियों में से तीन मेगा मोल्ड से संबंधित हैं और एक रेमैक रियल्टी की है। इन संपत्तियों में फ्लैट, भूखंड और पश्चिम बंगाल में स्थित विभिन्न कार्यों में उपयोग होने वाला कक्ष शामिल हैं।

एड्रोइट टेक्निकल सर्विसेज को ई-नीलामी के लिए सेवाप्रदाता नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).