जरुरी जानकारी | सेबी ने सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों के मामले में खुलासा जरूरतों को बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को सूचीबद्ध कंपनियों के प्रवर्तकों और निदेशकों की सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों के सौदों को प्रणाली आधारित सूचना नियम के दायरे में लाने का निर्णय किया।

नयी दिल्ली, 16 जून बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को सूचीबद्ध कंपनियों के प्रवर्तकों और निदेशकों की सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों के सौदों को प्रणाली आधारित सूचना नियम के दायरे में लाने का निर्णय किया।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि शेयर बाजार और डिपोजिटरी इस संदर्भ में जरूरी व्यवस्था करेंगे ताकि सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों के साथ शेयर और शेयर डेरिवेटिव्स से संबंधित रपट संबंधित शेयर बाजारों की वेबसाइट पर एक एक जुलाई से उपलब्ध हों।

भेदिया कारोबार नियम के तहत प्रणाली आधारित खुलासा नियम पहले ही सूचीबद्ध कंपनियों के प्रवर्तक समूह, प्रवर्तकों, निदेशकों और मनोनीत व्यक्तियों के लिये क्रियान्वित किये गये है।

प्रणाली आधारित खुलासा व्यवस्था के तहत शेयर और शेयर डेरिवेटिव्स (वायदा एवं विकल्प) खंड में सूचना शेयर बाजारों की वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जाती है।

सेबी के अनुसार अब ऐसी इकाइयों के लिए प्रणाली आधारित सूचना के दायरे में सूचीबद्ध कंपनियों की सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों को भी शामिल करने का निर्णय किया गया है।

नियामक ने जुलाई 2020 में भेदिया कारोबार नियमों में संशोधन किया। इसके तहत सूचीबद्ध इकाइयों को व्यवस्थिति रूप से डिजिटल डाटाबेस रखना है, जिसमें कीमत से जुड़ी अप्रकाशित संवेदनशील सूचनाएं, उन व्यक्तियों के नाम जिनके पास ये सूचनाएं हैं, शेयर बाजारों को सूचना देने की स्वचालित प्रक्रिया और कारोबार को लेकर निश्चित समय की पाबंदी का पालन करना होगा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\