जरुरी जानकारी | सेबी की समिति ने पीएसीएल निवेशकों को मोबाइल नंबर ‘अपडेट’ करने की सुविधा दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की एक उच्चस्तरीय समिति ने शुक्रवार को पीएसीएल निवेशकों को उनके मोबाइल नंबरों की जानकारी ‘अपडेट’ करने की सुविधा दी। इसके अलावा निवेशकों को मूल पंजीकरण प्रमाणपत्र जमा करने के लिए भेजे गए एसएमएस का पता लगाने की सुविधा भी प्रदान की है।

नयी दिल्ली, 17 जून भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की एक उच्चस्तरीय समिति ने शुक्रवार को पीएसीएल निवेशकों को उनके मोबाइल नंबरों की जानकारी ‘अपडेट’ करने की सुविधा दी। इसके अलावा निवेशकों को मूल पंजीकरण प्रमाणपत्र जमा करने के लिए भेजे गए एसएमएस का पता लगाने की सुविधा भी प्रदान की है।

समिति ने अप्रैल में पीएसीएल की गैरकानूनी योजनाओं में निवेश करने वाले निवेशकों को एसएमएस मिलने के बाद ही 30 जून तक अपने मूल पंजीकरण प्रमाण पत्र जमा करने को कहा था।

यह केवल उन निवेशकों पर लागू था जिनके दावे की राशि 10,001 रुपये से 15,000 रुपये के बीच है और जिनके आवेदनों का सत्यापन किया गया था।

बाजार नियामक ने पीएसीएल समूह के मामले में निवेशकों को पैसा वापस करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा की अगुवाई में एक समिति का गठन किया था।

सेबी की वेबसाइट पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समिति को मोबाइल नंबर में बदलाव के कारण मूल पीएसीएल प्रमाणपत्रों के लिए एसएमएस नहीं मिलने के संबंध में निवेशकों से सवाल मिल रहे थे।

कई निवेशकों ने कहा है कि ऑनलाइन दावे जमा करने के दौरान उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर अब सुविधा में नहीं हैं।

जिसके बाद समिति ने अब वेब पोर्टल पर पीएसीएल के निवेशकों/आवेदकों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबरों को ऑनलाइन अपडेट/बदलने की सुविधा प्रदान की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी