जरुरी जानकारी | सेबी के चेयरमैन ने कहा, स्वतंत्र निदेशक एक ‘पहेली’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रमुख अजय त्यागी का मानना है कि कंपनियों के स्वतंत्र निदेशक एक ‘पहेली’ की तरह हैं। त्यागी ने कंपनियों के निदेशक मंडल से इस्तीफा देने वाले स्वतंत्र निदेशकों से कहा है कि यदि उनके पास कंपनी संचालन में ‘खामी’ को लेकर कोई जानकारी है तो वह नियामक को इससे अवगत कराएं।

मुंबई, 21 अक्टूबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रमुख अजय त्यागी का मानना है कि कंपनियों के स्वतंत्र निदेशक एक ‘पहेली’ की तरह हैं। त्यागी ने कंपनियों के निदेशक मंडल से इस्तीफा देने वाले स्वतंत्र निदेशकों से कहा है कि यदि उनके पास कंपनी संचालन में ‘खामी’ को लेकर कोई जानकारी है तो वह नियामक को इससे अवगत कराएं।

सेबी चेयरमैन ने बुधवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी कंपनी में स्वतंत्र निदेशकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि वे बोर्ड में छोटे शेयरधारकों की आवाज होते हैं। त्यागी ने कहा कि पिछले दो-तीन साल के दौरान कंपनियों से स्वतंत्र निदेशकों के इस्तीफे बढ़े हैं।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | नोएडा में दुकानदार की गोली मार कर हत्या.

त्यागी ने कहा, ‘‘यदि इस तरह का कोई इस्तीफा कंपनी के कामकाज को लेकर हुआ है,

ऐसे में स्वतंत्र निदेशकों की भूमिका और उनसे उम्मीदों के मद्देनजर मेरा उनसे कहना कि वे

यह भी पढ़े | Income Tax Return For AY 2020-21: इनकम टैक्स रिटर्न्स फाइल करने के लिए चाहिए ये आवश्यक डाक्यूमेंट्स, जानें अंतिम तिथि और अन्य डिटेल्स.

आगे आएं और सार्वजनिक रूप से सब कुछ साफ-साफ बताएं।’’

उन्होंने कहा कि निदेशकों को इस्तीफा देने के सात दिन के अंदर इसकी वजह बतानी होती है। ‘‘उन्हें ‘गूढ़’’ लेखन से हटकर अपने इस्तीफे की सही वजह बतानी चाहिए।

त्यागी ने स्वीकार किया कि स्वतंत्र निदेशक एक ‘पहेली’ की तरह हैं और नियामक उनपर गौर कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम समूची प्रणाली को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

पिछले कुछ साल के दौरान भारतीय कंपनियों में कई घोटाले सामने आए हैं। ऐसे में सेबी कामकाज के संचालन के मानदंडों को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।

त्यागी ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर बात यह है कि स्वतंत्र निदेशक छोटे शेयरधारकों की आवाज होते हैं। उनका दायित्व और जिम्मेदारी कहां तक है, बोर्ड के ढांचे के लिए वे कैसे उपयुक्त हैं, किस प्रकार के लोगों को यह भूमिका दी जा सकती है। इन मुद्दों से सेबी जूझ रहा है और इन्हें हल करने का प्रयास कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि सीआईआई जैसे उद्योग समूह इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\