जरुरी जानकारी | सेबी ने बिरला कॉट्सिन जीडीआर मामले में चार लोगों पर लगायी पाबंदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बिरला कॉट्सिन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट्स (जीडीआर) इश्यू मामले में हेरफेर को लेकर चार लोगों पर पाबंदियां लगा दी है।सह मामला 2010 का है।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बिरला कॉट्सिन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट्स (जीडीआर) इश्यू मामले में हेरफेर को लेकर चार लोगों पर पाबंदियां लगा दी है।सह मामला 2010 का है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मथुरा की सिविल कोर्ट ने Krishna Janmabhoomi से लगी मस्जिद को हटाने की याचिका को खारीज किया.

बिरला कॉट्सिन (इंडिया) लिमिटेड अभी दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत परिसमापन की प्रक्रिया से गुजर रही है।

सेबी ने मंगलवार को पारित 55 पन्नों के आदेश में चार व्यक्तियों ‘पी वी आर मूर्ति, यशोवर्धन बिरला, वाई पी त्रिवेदी और मोहनदास अदिगे’ पर पाबंदियां लगा दी। ये लोग पहले कंपनी से जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking: आधार-राशन कार्ड लिंक करने की आज है अंतिम तारीख, यहां देखें दोनों को लिंक करने का आसान ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका.

मूर्ति पर तीन साल का और बिरला पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। त्रिवेदी और अदिगे को प्रतिभूति बाजार से एक-एक वर्ष के लिये प्रतिबंधित किया गया है।

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने सितंबर 2019 में आईबीसी के तहत कंपनी के परिसमापन की प्रक्रिया को शुरू करने का आदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\