एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेबी ने एचडीएफसी लि. की अनुषंगी एचडीएफसी प्रॉपर्टी वेंचर्स के स्वामित्व में बदलाव को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने एचडीएफसी लि. की पूर्ण अनुषंगी एचडीएफसी प्रॉपर्टी वेंचर्स लि. के नियंत्रण में बदलाव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

जरुरी जानकारी | सेबी ने एचडीएफसी लि. की अनुषंगी एचडीएफसी प्रॉपर्टी वेंचर्स के स्वामित्व में बदलाव को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 27 जुलाई बाजार नियामक सेबी ने एचडीएफसी लि. की पूर्ण अनुषंगी एचडीएफसी प्रॉपर्टी वेंचर्स लि. के नियंत्रण में बदलाव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

एचडीएफसी लिमिटेड के एचडीएफसी बैंक के साथ विलय के बाद नियंत्रण में बदलाव होगा।

उल्लेखनीय है कि एचडीएफसी बैंक और उसकी मूल कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) को प्रस्तावित विलय के लिये अपने-अपने निदेशक मंडलों से अप्रैल में मंजूरी मिल गयी थी।

एचडीएफसी लि. ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एचडीएफसी लिमिटेड की पूर्ण अनुषंगी एचडीएफसी प्रॉपर्टी वेंचर्स लिमिटेड के नियंत्रण में बदलाव के लिये अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है...।’’

इसी महीने, एचडीएफसी बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक से प्रस्तावित विलय की मंजूरी मिली।

पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने 16 जुलाई को दोनों वित्तीय इकाइयों के विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).