जरुरी जानकारी | सेबी ने यूटीआई ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी को आईपीओ लाने की अनुमति दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) को बाजार नियामक सेबी से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 3,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाने को मंजूरी मिल गयी है।
नयी दिल्ली, 22 जून यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) को बाजार नियामक सेबी से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 3,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाने को मंजूरी मिल गयी है।
कंपनी की विवरण पुस्तिका के अनुसार प्रबंधन अधीन परिसपंत्ति के अनुसार देश की सबसे बड़ी संपत्ति प्रबंधन कंपनी के मौजूदा शेयरधारक आईपीओ के तहत 3,89,87,081 इक्विटी शेयर बेचेंगे।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है तगड़ी सैलरी, फटाफट करें अप्लाई.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बैंक ऑफ बड़ौदा तीनों 1,04,59,949-1,04,59,949 शेयर बेचेंगे जबकि पंजाब नेशनल बैंक और टी रो प्राइस इंटरनेशनल 38,03,617-38,03,617 शेयर बेचेंगी।
बाजार सूत्रों के अनुसार कंपनी सार्वजनिक निर्गम के जरिए 3,000 करोड़ रुपये से कुछ अधिक धनराशि जुटा पाएगी।
यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.
एसबीआई, एलआईसी, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की यूटीआई एएमसी में 18.5-18.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं अमेरिका की टी रो प्राइस के पास कंपनी में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
तीस सितंबर 2019 की स्थिति के अनुसार कंपनी के पास मासिक रूप से औसतन प्रबंधन अधीन परिसपंत्ति (एयूएम) के मामले में सर्वाधिक हिस्सेदारी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)